गावां बिजली कार्यालय में उपभोक्ता शिकायत शिविर
गिरडीह, मई 23 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां स्थित बिजली कार्यालय परिसर में शुक्रवार को उपभोक्ता शिकायत शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे। इस दौरान उपभोक्ताओं ने बढ़े हुए बिजली बिल एवं बिजली कनेक्शन के नाम पर अवैध वसूली की शिकायत करते हुए नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने बताया कि उनके घरों में केवल दो पंखा एवं तीन-चार बल्ब ही उपयोग होते हैं, इसके बावजूद 40 से 50 हजार रुपये तक का बिजली बिल भेजा जा रहा है। उपभोक्ताओं ने कहा कि इतनी अधिक राशि का बिल भर पाना उनके लिए संभव नहीं है। शिविर में मुख्य रूप से सहायक विद्युत अभियंता प्रदीप राय उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- उपभोक्ताओं की समस्या के निस्तारण के निर्देश उन्होंने उपभोक्ताओं की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए जांच कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.