गावां थाना मोड़ के पास हाइवा का शीशा तोड़ा, चालक से मारपीट का प्रयास
गिरडीह, जून 26 -- गावां, प्रतिनिधि। मुहर्रम पर्व को लेकर पैकहा कर रहे कुछ युवकों द्वारा गुरुवार को गावां थाना मोड़ के समीप एक हाइवा को रोककर चालक के साथ मारपीट करने का प्रयास किया गया। इस दौरान हाइवा का शीशा भी तोड़ दिया गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। हाइवा चालक ने बताया कि वह मंझने की ओर से देवरी की ओर जा रहा था। इसी दौरान बाइक सवार कुछ युवक, जो पैकहा कर रहे थे, वाहन के आगे-पीछे चल रहे थे। चालक के अनुसार बिना किसी स्पष्ट कारण के युवकों ने हाइवा को रोककर मारपीट शुरू कर दी तथा वाहन के शीशे को क्षतिग्रस्त कर दिया। यह भी पढ़ें- मुहर्रम जुलूस में दर्दनाक हादसा, हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों के हस्तक्षेप से चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.