गिरडीह, सितम्बर 8 -- गावां, प्रतिनिधि। शिक्षा एवं साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए शिक्षक, कवि एवं खोरठा साहित्यकार भीम कुमार भारत को धनबाद में दो प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा गया। नवल विहान साहित्य, कला एवं सांस्कृतिक मंच के तृतीय वार्षिकोत्सव में उन्हें 'नवल विहान साहित्य रत्न 2026' तथा 'डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026' प्रदान किया गया। भीम कुमार भारत 300 से अधिक कविताओं, कहानियों, गीतों एवं गजलों की रचना कर चुके हैं। उनकी हिंदी काव्य पुस्तक 'बिखरे फूल' और खोरठा पुस्तक 'हमर सोना झारखंड' प्रकाशित हो चुकी है। वे वर्ष 2003 से शिक्षा के क्षेत्र में लगातार सेवा दे रहे हैं। उनकी रचनाएं देश-विदेश की विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित होती रही हैं। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: हमारे दिल की तुम्हारे दिल की, कहो कहानी कहां जुदा ...