गिरडीह, मई 8 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां प्रखंड अंतर्गत गावां, अमतरो एवं मंझने पंचायत में बालू घाट का चयन कर लिया गया है। बालू घाट संचालन को लेकर प्रशासनिक प्रक्रिया भी तेज हो गई है। इस संबंध में अंचल कार्यालय गावां द्वारा चयनित घाटों के सीमांकन एवं रेखांकन का कार्य कराया जा रहा है। जानकारी देते हुए गावां पंचायत के मुखिया कन्हाई राम ने बताया कि चयनित घाटों की अमीन द्वारा मापी का कार्य पूरा कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द पंचायत की ओर से नदी घाटों पर कर्मियों की प्रतिनियुक्ति कर बालू उठाव पर राजस्व वसूली शुरू की जाएगी। इससे पंचायत को आर्थिक लाभ मिलेगा तथा प्राप्त राशि पंचायत कोष में जमा रहेगी। यह भी पढ़ें- पंचायत सरकार भवन बनकर तैयार होने के बाद भी घेराबंदी नही जारी पत्र के अनुसार अमतरो पंचायत के लिखर नाला, गावां पंचायत के चरहा ना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.