गावां के खेरड़ा में वज्रपात से घर की छत ध्वस्त
गिरडीह, मई 24 -- गावां, प्रतिनिधि। प्रखंड के पिहरा पश्चिमी पंचायत अंतर्गत खेरड़ा गांव में शुक्रवार रात वज्रपात की घटना में एक घर की छत पूरी तरह ध्वस्त हो गई। गनीमत रही कि परिवार के सदस्य बगल के कमरे में थे, जिससे सभी बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार मनोज भुइयां के घर पर अचानक आकाशीय बिजली गिरी। बिजली गिरने से कमरे की ढलाई टूटकर अंदर गिर गई। तेज आवाज के साथ हुई इस घटना से आसपास के लोग भी दहशत में आ गए। घटना के समय घर के सदस्य दूसरे कमरे में मौजूद थे। इसी कारण कोई हताहत नहीं हुआ। हालांकि कमरे में रखा अनाज समेत अन्य घरेलू सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया। पीड़ित परिवार को काफी नुकसान हुआ है। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने संबंधित पदाधिकारियों को आवेदन देकर मुआवजे की मांग की है। सूचना मिलने पर पिहरा पश्चिमी पंचायत के मुखिया अमित कुमार पीड़ित परि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.