गिरडीह, अप्रैल 7 -- तिसरी। तिसरी प्रखंड अन्तर्गत लोकाय नयनपुर थाना क्षेत्र के मानपुर गांव स्थित ससुराल में सोमवार देर रात संदेहास्पद स्थिति में गावां की एक विवाहिता बेटी का फंदे से लटका हुआ शव बरामद हुआ है। मृतका पांच माह से गर्भवती थी। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और जितनी मुंह उतनी बातें होने लगी। इस घटना को लेकर मृतका के मायके और ससुराल वालों के बयानों में विरोधाभास है। जहां एक तरफ मृतका की मां ने अपने दामाद पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है वहीं दूसरी तरफ मृतका के पति महेश राय ने घरेलू विवाद में पत्नी के फंदे पर लटक कर जान देने की बात कही है। इधर इस घटना के बाद लोकाय नयनपुर थाना की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है। इस सम्बन्ध में बताया गया कि मानपुर गांव के निवासी महेश राय की 28 वर्षी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.