गिरडीह, मार्च 9 -- गावां, प्रतिनिधि। अपनी लंबित मांगों की अविलंब पूर्ति, 6 माह से अधिक समय से लंबित मानदेय भुगतान तथा असंगत कार्य परिस्थितियों के विरोध में मनरेगा कर्मी 9, 10 और 11 मार्च को सांकेतिक हड़ताल पर रहेंगे। साथ ही 12 मार्च से उन्होंने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की भी घोषणा कर दी है। गावां मनरेगा कर्मचारी संघ ने बीडीओ महेंद्र रविदास को एक ज्ञापन सौंपकर यह जानकारी दी है। सौंपे गए के ज्ञापन में संघ ने कहा कि झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ द्वारा पिछले कई वर्षों से मनरेगा कर्मचारियों की सेवा सुरक्षा, नियमितिकरण नीति, निर्माण वेतन संरचना में समानता, समयबद्ध मानदेय का भुगतान तथा कार्य परिस्थितियों में सुधार के लिए राज्य सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया जाता रहा है। बताया गया कि लिखित अनुरोध के बाद भी आज तक उनकी मांगों पर कोई भी कार्यवा...