गाल ब्लैडर स्टोन के ऑपरेशन के बाद युवक की मौत से घरवाले रह गए सन्न, अस्पताल में हंगामा
वरिष्ठ संवाददाता, अप्रैल 1 -- UP News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के एक प्रतिष्ठित हॉस्पिटल में गाल ब्लैडर स्टोन (पित्त की थैली में पथरी) के ऑपरेशन के बाद एक युवक की मौत हो गई। इस घटना से युवक के परिवारवाले सन्न रह गए। उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था जिसे उन्होंने एक छोटा सा ऑपरेशन समझा था वो उनके भविष्य की उम्मीद को लील लेगा। अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए युवक के परिवारवालों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। उन्हें शांत करने के लिए मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी। घटना, गोरखपुर के एक निजी और प्रतिष्ठित हॉस्पिटल में हुई है। इस मामले में अस्पताल प्रशासन का पक्ष अभी तक नहीं मिल सका है। पक्ष मिलते ही उसे भी प्रकाशित किया जाएगा। परिवारवालों ने डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। मृतक की पहचान पीपीगंज क्षेत्र के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.