घाटशिला, मार्च 26 -- गालूडीह। गालूडीह प्राचीन रंकणी मंदिर परिसर से मां रंकणी अखाड़ा कमेटी के द्बारा शुक्रवार नवमी के दिन रामनवमी का जुलूस निकलेगा जो रंकिणी मंदिर से निकलकर गालूडीह अंडरपास, गालूडीह चौक,बंगाली पाड़ा, स्टेशन का नगर भ्रमण करेगा। इसके साथ ही महिला और पुरूषों के द्बारा हैरतअंगेज करतब दिखाए जाएंगे। जुलूस देखने को लेकर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ती है।कई जगह जुलूस के लिए चना,शरबत की व्यवस्था की जाती है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन भी जुलूस के साथ रहते हैं।शनिवार को बजरंग अखाड़ा महुलिया ,सालवनी महामिलन आश्रम अखाड़ा और उल्दा अखाड़ा कमेटी के द्बारा भव्य रामनवमी का जुलूस निकाला जाएगा ।जिसमें झांकियां भी सम्मिलित रहेगी। बजरंग अखाड़ा जुलूस गालूडीह स्टेशन रोड से निकाला जाएगा ।वहीं सालवनी और उल्दा अखाड़ा जुलूस महुलिया उच्च विद्यालय से नि...