घाटशिला, अगस्त 11 -- गालूडीह। गालूडीह थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस ने 'रक्षक एप' के माध्यम से प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर क्यूआर कोड आधारित स्कैनर लगाने का अभियान शुरू किया है। सोमवार को धार्मिक स्थलों, बैंकों, सरकारी कार्यालयों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों समेत 25 से अधिक स्थानों पर स्कैनर लगाए गए। झारखंड पुलिस का 'रक्षक एप' डिजिटल पेट्रोलिंग सिस्टम है। इसके तहत गश्त के दौरान पुलिसकर्मी निर्धारित स्थानों पर लगे क्यूआर कोड को स्कैन करते हैं। इससे कंट्रोल रूम को पुलिसकर्मी की लोकेशन और गश्त के समय की जानकारी मिलती रहती है।गालूडीह बाजार के प्रमुख मंदिर-मस्जिद, राष्ट्रीयकृत बैंक, डाकघर, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, पंचायत भवन, स्कूल और सामुदायिक भवनों के मुख्य द्वार पर स्कैनर लगाए गए हैं। पुलिस के अनुसार, आने...