गालूडीह बीआरसी भवन में तीन दिवसीय एमडीएम अंकेक्षण शुरू
घाटशिला, अगस्त 4 -- गालूडीह। विद्यालयों में मध्याह्न भोजन एमडीएम योजना के सुचारू संचालन और गुणवत्ता जांच के लिए गालूडीह बीआरसी भवन में सोमवार से तीन दिवसीय एमडीएम अंकेक्षण शुरू हुआ। पहले दिन कीताडीह और गंधनिया संकुल के कुल 36 विद्यालयों का अंकेक्षण किया गया। अंकेक्षण टीम में अभिषेक चौहान, उदय प्रसाद और गौरव कुमार पहुंचे थे। उन्होंने प्रत्येक विद्यालय से एमडीएम से जुड़े सभी दस्तावेज और भौतिक स्थिति का मिलान किया। भोजन में दिए जा रहे अन्न, दाल, सब्जी, तेल और अंडे/फल की मात्रा, नामांकन के सापेक्ष भोजन करने वाले बच्चों की संख्या, खाद्यान्न, गैस, ईंधन और सामग्री का रख-रखाव को देखा। कीताडीह संकुल के 18 और गंधनिया संकुल के 18 विद्यालयों के प्रधानाध्यापक बीआरसी पहुंचे। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: गालूडीह बीआरसी भवन में तीन दिवसीय एमडीएम अंकेक्षण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.