गालूडीह थाना क्षेत्र के बड़बिल में जमीन विवाद को लेकर चली तलवार, एक गंभीर रूप से घायल
घाटशिला, जून 25 -- गालूडीह। थाना क्षेत्र के बड़बिल गांव में जमीन विवाद को लेकर गुरुवार को दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान तलवार से हमला किए जाने पर विकास भकत गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसके बाएं हाथ में गंभीर चोट का उपचार किया गया। घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया और ग्रामीणों ने आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। सूचना पर गालूडीह पुलिस मौके पर पहुंची। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ, सीओ तथा आसपास के थाना प्रभारियों के साथ अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस ने समझाइश देकर स्थिति को नियंत्रित किया और प्रभाकर भकत, उसकी पत्नी तथा बेटी को सुरक्षित थाना ले गई। बताया जाता है कि विवाद लंबे समय से चल रहे भूमि स्वामित्व और कब्जे के मामले से जुड़ा है, जिसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.