गालूडीह थाना के सामने महावीर इंटरप्राइजेज टीवीएस शोरूम में रात 4.5 लाख रुपए नकद की चोरी
घाटशिला, जुलाई 1 -- गालूडीह। गालूडीह थाना के ठीक सामने एनएच-18 स्थित महावीर इंटरप्राइजेज टीवीएस शोरूम में मंगलवार रात अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर करीब 4.5 लाख रुपये नकद चोरी कर ली। शोरूम संचालक राजकुमार गुप्ता ने बताया कि चोरी गई राशि में दिनभर की बिक्री और कोल्ड ड्रिंक का कलेक्शन शामिल था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चोर छत के रास्ते शोरूम में घुसे, सीसीटीवी कैमरों के तार काट दिए और दो डीवीआर भी साथ ले गए। सूचना मिलते ही गालूडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। थाना प्रभारी ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा। थाना के सामने हुई चोरी से स्थानीय व्यवसायियों में आक्रोश है। उन्होंने रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है। शोरूम संचालक ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.