गालूडीह जामा मस्जिद में अकीदत के साथ मनी 11वीं शरीफ
घाटशिला, अक्टूबर 3 -- घाटशिला, संवाददाता। गालूडीह जामा मस्जिद में शुक्रवार को 11वीं शरीफ के मुबारक मौके पर हजरत गौस-ए-पाक, पीराने पीर हजरत शेख अब्दुल कादिर जीलानी रहमतुल्लाहि अलैह की याद में अकीदत और एहतराम के साथ कुरानखानी, मिलादखानी एवं फातिहाखानी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुस्लिम समुदाय के बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे कुरानखानी से हुई। इसमें मदरसा इस्लामिया अरबिया, मुसाबनी के तलबा सहित बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। नमाज-ए-जुमा के बाद उलमा-ए-किराम एवं हाफिजों ने तकरीर और मिलाद पेश किया तथा हजरत गौस पाक की जिंदगी, उनकी दीनी खिदमत, इल्म, तकवा और इंसानियत के प्रति उनके संदेश पर प्रकाश डाला। इसके बाद फातिहाखानी कर मुल्क, कौम और पूरी उम्मत की सलामती, अमन और खुशहाली के लिए दुआ की गई। तकरीर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.