घाटशिला, अगस्त 24 -- गालूडीह। स्पोर्ट्स कराटे ट्रेनिंग सेंटर, गालूडीह में एक दिवसीय ट्रेनिंग सेमिनार का रविवार को आयोजन किया गया। इस विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन सेंटर के अध्यक्ष सेंसेई प्रियब्रत दत्ता द्वारा कराया गया। यह कार्यक्रम पूर्वी सिंहभूम जूडो एसोसिएशन के सचिव अभिषेक कुमार की उपस्थिति तथा झारखंड जूडो एसोसिएशन और झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस सेमिनार में पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न प्रखंडों-घाटशिला, धालभूमगढ़, पोटका, चाकुलिया, जमशेदपुर, मुसाबनी, गुड़ाबांदा, डुमरिया और पटमदा के प्रमुख प्रशिक्षकों एवं लगभग 40 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। खिलाड़ियों को जूडो की बारीकियों और आधुनिक तकनीकों का गहन अभ्यास कराया। सेमिनार में क्षेत्र के विभिन्न प्रखंडों से प्रमुख प्रशिक्षक एवं प्रतिभागी उपस्थ...