घाटशिला, जुलाई 16 -- गालूडीह। आषाढ़ शुक्ल द्वितीया के अवसर पर गुरुवार को गालूडीह, दाड़िसाई और जोड़सा में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। गालूडीह के प्राचीन शिव मंदिर से भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की प्रतिमाओं को सुसज्जित रथ पर विराजमान कर बंगालीपाड़ा, स्टेशन रोड, हाटचाली और मुख्य बाजार तक शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन और जयघोष के बीच रथ खींचा तथा जगह-जगह प्रसाद अर्पित किया। दाड़िसाई के नवकुंज मंदिर परिसर से पूजा-अर्चना के बाद शाम को रथ यात्रा निकली, जिसमें महिला, पुरुष और बच्चे पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। वहीं जोड़सा में भी स्थानीय समिति के नेतृत्व में आकर्षक रथ यात्रा निकाली गई। यह भी पढ़ें- Gridih News: गिरिडीह के पुरातन शिवालय में धूमधाम से मनाया गया रथ यात्रा उत्सव तीनों ...