शाहजहांपुर, अप्रैल 29 -- बंडा। गांव भौरखेड़ा जिगनिया में गाली देने का विरोध करना एक परिवार को महंगा पड़ गया। हरीश कुमार के अनुसार 23 अप्रैल की शाम करीब 5:30 बजे गांव का शोभित शराब के नशे में उनके दरवाजे पर आया और गालियां देने लगा। मना करने पर उसने लाठी-डंडों और ईंट से हरीश पर हमला कर दिया। बचाने आए उनके पुत्र अमित और पुत्री अंजली को भी पीट दिया, जिससे तीनों घायल हो गए। उपचार के बाद हरीश ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- उलाहना देने पर युवक को पीटा, केस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.