सोनभद्र, फरवरी 4 -- अनपरा,संवाददाता। अनपरा पुलिस ने ककरी गांव वार्ड क्रमांक पांच निवासी रामललित पुत्र विक्रम की शिकायत पर उसके पड़ोसी मदन विरसा पुत्र बुधवा उम्र 55 वर्ष व उसके पुत्र मनोज के खिलाफ बीएनएसएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस में दी तहरीर में रामललित ने आरोप लगाया कि मदन विरसा और उनका पुत्र मनोज रविवार दोपहर में उनके घर पर आये और उससे गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन्होने लोहे की राड से हमला कर दिया जिससे उसके हाथ में गम्भीर चोट आयी है। बाद में जान से मारने की धमकी देते हुए दोनों चले गये। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.