गाली देने से मना करने पर महिला का सिर फोड़ा
मुरादाबाद, मई 12 -- सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के महलकपुर निजामपुर में घर के सामने गाली देने से मना करने पर सरिया से हमला कर महिला का सिर फोड़ दिया गया। शिकायत पर पुलिस ने मां-बेटे समेत छह पर केस दर्ज किया है। दर्ज रिपोर्ट में पीड़िता सरिता ने बताया कि रविवार रात 9:20 बजे गांव का ही भोलू आकर गाली गलौज करने लगा। पीड़िता के अनुसार उसने बाहर निकल कर गाली देने से मना किया तो आरोपी भोलू, उसकी मां धनुवती और परिवार के गिरीश, मनोज, नागेंद्र और मनोज की पत्नी रेखा ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। इसमें पीड़िता का सिर फट गया। एसएचओ सिविल लाइंस मनीष सक्सेना ने बताया कि छह नामजद आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.