हाथरस, अप्रैल 14 -- हाथरस। थाना चंदपा के गांव गढी पत्ती बनारसी में फोन पर गाली देने से मना करने पर चार चार आोपियों ने घर में घुसकर एक युवक को लाठी-डंडों और रॉड से से पीटा। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए हवाई फायरिंग करते भाग गए। पीड़ित के पिता ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया है। गढी पत्ती बनारसी निवासी तेजवीर सिंह ने मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा है कि 11 अप्रैल की रात गांव का ही विष्णु उनके दरवाजे के सामने खड़ी बुग्गी पर बैठकर फोन पर किसी व्यक्ति से गाली-गलौज कर रहा था। इस पर तेजवीर के बेटे देवेश ने उसे टोका और कहा कि यहां पर हमारी बहन-बेटियां हैं। इसलिए यहां गाली देकर बात मत करो। इसी बात से नाराज होकर विष्णु, उसका भाई श्यामू और दो अज्ञात लोग तेजवीर के कमरे में घुस आए। चारों ने देवेश को घेर लिया और मारना-पीटना शुरू कर दिया। देवेश के च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.