बिजनौर, फरवरी 27 -- नूरपुर। क्षेत्र के गांव दरियापुर में लड़की द्वारा गालियां देने से मना करने पर पांच व्यक्तियों ने मारपीट कर पुत्र व पुत्री को घायल कर दिया। बुद्धवार को गांव दरियापुर निवासी राकेश सिंह पुत्र रामस्वरूप सिंह ने रिपोर्ट लिखाई कि 24 फरवरी को उसकी बेटी दुकान से सामान लेकर आ रही थी। तभी गाँव का ही अंकित पुत्र रामेश सिंह मेरी बेटी को गाली गलोच करने लगा। बेटी ने गालीया देने से मना किया तो उसके साथ वालो सोनू पुत्र ब्रमहपाल सिंहँ, अंकुल पुत्र रामेश, रामेश पुत्र बलकरन सिंह, नन्हे पुत्र ब्रहमपाल सिंह ने मारपीट कर दी। बचाव में आये उनके बेटे बबलू के सिर में डण्डा मार दिया जिससे वह गंभीर घायल होगया तथा आरोपी फरार होगये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...