गुड़गांव, अप्रैल 26 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। फर्रूखनगर में शनिवार देर रात दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। फाजिलपुर मोड़ पर शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति द्वारा गाली-गलौज किए जाने से नाराज दो नाबालिगों ने पत्थर और टाइल से वार कर उसकी हत्या कर दी। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता और सीसीटीवी फुटेज की मदद से महज कुछ घंटों के भीतर दोनों नाबालिग आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार रविवार सुबह फर्रूखनगर थाना पुलिस को सूचना मिली कि फाजिलपुर मोड़ पर एक व्यक्ति का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीन ऑफ क्राइम और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट्स की टीम को बुलाकर बारीकी से जांच की। रात की चौकीदारी कर रहे कर्मचारी ने पुलिस को बताया कि रात करीब डेढ़ बजे उसने एक व्यक्ति को दुकान के पास नशे में सोया ...