गाली देने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, चार घायल
बरेली, जून 8 -- भमोरा। गांव गंगापुर के रामप्रताप ने बताया कि रविवार शाम गांव का रमेश शराब के नशे में उसके दरवाजे पर आकर गालियां देने लगा। शोर पर रमेश का भाई रंजीत, मां उर्मिला, पत्नी धनदेवी डंडे लेकर आए, जिन्होंने मारपीट कर रामप्रताप पक्ष की शांति देवी,बेटे अमन को घायल कर दिया। रात में वह थाने पहुंचे पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायलों का सीएचसी भमोरा मे उपचार कराया। वहीं दूसरे पक्ष के व्यक्ति ने एक महिला को जबरन खींच कर कमरे में ले जाने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। विरोध करने पर पथराव कर दिया, जिसमें उसका तीन साल का बेटा दिव्यांशु घायल हो गया। वह भी पत्थर लगने से घायल हो गया। प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार सिंह ने बताया कि शराब के नशे में मारपीट हुई थी। चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच कराई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.