मैनपुरी, मार्च 5 -- कुरावली। थाना क्षेत्र के ग्राम विशुनपुर में गाली देने के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। एक पक्ष ने आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। ग्राम विशुनपुर निवासी विजय कुमार पुत्र रामशंकर ने पुलिस को बताया कि बीती बुधवार शाम 8 बजे वह अपने घर पर बैठा था। तभी राहुल पुत्र सुधीर, सचिन पुत्र सतीश शराब के नशे में आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर सोनू पुत्र अरविंद, अभिषेक पुत्र रविन्द्र सिंह, अनिल कुमार पुत्र फूल सिंह, सुरेंद्र पुत्र हेतराम, प्रमोद पुत्र सुरेन्द्र सिंह, राहुल पुत्र सुधीर सिंह, सचिन पुत्र सतीश तथा भावना पत्नी अवनीश लाठी डंडे लेकर आए और मारपीट कर दी। मारपीट में पीड़ित पक्ष के कैलाश पुत्र सियाराम, विजय, शक्ति, जानू और अजीत सहित कई लोगों को चोटें आई है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.