गाली देने के विरोध पर हमला किया
गाज़ियाबाद, मई 21 -- गाजियाबाद,योगेन्द्र सागर। राजनगर एक्सटेंशन स्थित फॉर्च्यून रेजिडेंसी सोसाइटी में रहने वाले संदीप पार्चा ने नंदग्राम थाने में शिकायत देकर बताया कि 15 मई को वह सिकरोड की तरफ से गुजर रहे थे। उसी दौरान सिकरोड में दुकान चलाने वाला सुभाष सोनी उन्हें गालियां देने लगा। जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपी ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। संदीप पार्चा के मुताबिक मारपीट में उनके सिर और सीने में गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। यह भी पढ़ें- गाली के विरोध पर पड़ोसियों ने जानलेवा हमला किया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.