बागपत, फरवरी 21 -- बागपत। शहर के मोहल्ला घोसियान में शुक्रवार रात गाली देने का विरोध करने पर पकौड़ी विक्रेता पर तीन युवकों ने हमला बोल दिया। हमलावरों ने दुकान से गर्म तेल की कढ़ाई उठाकर पकौड़ी विक्रेता पर उड़ेल दी। हाथ और चेहरे पर गर्म तेल गिरने से दुकानदार गंभीर रूप में झुलस गया, जिसका निजी चिकित्सक से उपचार कराया गया। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है। घोसियान मोहल्ले में रहने वाले शादबान ने बताया कि मरकज मस्जिद के पास दुकान पर बर्गर, टिक्की और पकौडी बेचता है। शुक्रवार रात मोहल्ले के तीन युवक उसकी दुकान पर आए और गाली गलौज करने लगे। उसने गाली देने का विरोध किया, तो तीनों युवकों ने पहले थप्पड़ मारे, इसके बाद दुकान से गर्म तेल की कढ़ाई उठाकर उसके ऊपर उड़ेल दी। शोर मचाने पर आसपास के लोग वहां आए, तो तीनों हमलावरों ने दुकान पर रखा सामान उठाकर सड़क प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.