एटा, मार्च 22 -- एटा, गाली देने की मना करने पर आरोपी ने दंपति पर लाठी से हमला कर दिया। हमले में दोनों के काफी चोट आई है। आरोपी धमकी देते हुए भाग गया। पीड़ित ने आरोपी के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली नगर के मोहल्ला यादवनगर निवासी विनीत कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि मोहल्ले का ही भतीजा रमन पुत्र महेश आए दिन घर में शराब पीकर गाली गलौज, अश्लील बातें करता है। बताया कि 15 मार्च को घर में नीचे मौजूद थे उसी समय रमन शराब पीकर आया और पीड़ित, पत्नी सुमन को देखकर गालियां देने लगा। गालियां देने से मना किया। आरोप है कि आरोपी ने डंडे से हमला कर दिया। पत्नी बचाने आई। पत्नी के साथ ही आरोपी ने मारपीट की। हमले में दोनों के काफी चोट आई है। हमले में हाथ की हडडी टूट गई। शोरगुल की आवाज पर आस पड़ोस के लोग आ गए। आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.