गाली देने का विरोध करने पर हमला
गाज़ियाबाद, मई 17 -- मोदीनगर। नगर की बलजोर कॉलोनी में माता-पिता को गाली देने का विरोध करने पर दबंग ने धारदार हथियार से हमला कर युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। विजय कुमार ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला संदीप मां और पिता से अभद्रता कर रहा था। इसका विरोध किया तो संदीप ने अपने भाई के साथ मिलकर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने संदीप और उसके भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- खेत जा रहे युवक व परिवार को लाठी-डंडों से पीटा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.