गाली देने का विरोध करने पर युवक से मारपीट, रिपोर्ट दर्ज
फतेहपुर, जून 10 -- फतेहपुर, संवाददाता। शहर के बाकरगंज मोहल्ले में एक युवक को गाली देने का विरोध करना भारी पड़ गया।पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। बाकरगंज निवासी अमान फारुकी ने बताया कि सात जून को उसका छोटा भाई अदनान फारुकी बिंदकी बस स्टॉप के पास स्थित अपने मामा के घर जा रहा था। एक परचून की दुकान के पास पहले से मौजूद सलमान हुसैन निवासी बाकरगंज और उसके एक साथी ने अदनान को रोककर गाली-गलौज की तथा जान से मारने की धमकी दी। अदनान ने फोन कर घटना की जानकारी अपने भाई अमान को दी। अमान मौके पर पहुंचकर घटना के संबंध में पूछताछ करने लगा तो आरोप है कि सलमान हुसैन और उसके अज्ञात साथी ने उसके साथ मारपीट कर दी। हमले में अमान को चोटें आईं। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.