अमरोहा, मार्च 24 -- गजरौला। गाली देने का विरोध करने पर युवक को मारपीट कर घायल कर दिया गया। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव गंगापुरी निवासी सतीश का गांव के ही निवासी दीपक के साथ विवाद चल रहा है। आरोप है कि दीपक ने रविवार को सतीश के साथ गाली-गलौज कर दी। विरोध जताने पर दीपक ने अपने साथियों के साथ मिलकर सतीश के साथ मारपीट भी की। शोर होने पर ग्रामीण जमा हुए व किसी तरह समझा बुझाकर विवाद शांत कराया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने मामले में दीपक, मुकुल, संजय सिंह व तरुन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू करने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.