गाज़ियाबाद, फरवरी 19 -- मोदीनगर। थानाक्षेत्र के गांव रोरी में गाली देने का विरोध करने पर युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गांव रोरी निवासी सूरज गुरुवार को खेत पर काम कर रहा था। इसी बीच पड़ोसी सचिन आया और गाली देने लगा। जब गाली देने का विरोध किया तो सूरज की बेरहमी से पिटाई कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने सचिन निवासी गांव रोरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...