गाली देने का विरोध करने पर युवक को पीटा, आठ पर केस दर्ज
मुरादाबाद, अप्रैल 27 -- मझोला थाना क्षेत्र में गाली देने से मना करने पर दबंगों ने युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। युवक के मां की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद समेत आठ आरोपियों पर केस दर्ज किया है। आरोपियों के ऊपर एससीएसटी एक्ट भी लगाई गई है। थाना मझोला के बसंत विहार निवासी पुष्पा देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका बेटा विनय प्रकाश सिंह 24 अप्रेल को रात करीब दस बजे खुशहालपुर चौराहे पर घर का सामान खरीदने गया था। वहां मोहल्ले का ही अनमोल राघव, शोभित और वंश शर्मा अपने चार-पांच दोस्तों के साथ खड़ा था। आरोप है कि सभी ने विनय प्रकाश सिंह को देखते हुए उसके साथ गाली गलौज की। विरोध पर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट कर घायल कर दिया। पुष्पा देवी के अनुसार जब पता चलने पर परिवार के लोग वहां पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.