पीलीभीत, मार्च 7 -- घर के बाहर गाली देने का विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की। मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। आरोपी पक्ष ने एक घर में घुसकर तोड़फोड़ भी की है। पुलिस ने घायल युवक की तहरीर पर 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम आराजी बौरख निवासी करन ने थाना न्यूरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि चार मार्च को रात करीब 11 बजे उसके घर के सामने गांव के करण वर्मा, रजत वर्मा, रेवाराम, इच्छाराम, अल्केश, विशाल, अमित, सोमपाल, प्रेमपाल, हीरेश, हसनपाल और प्रमोद गाली गलौच कर रहे थे। आरोपी जातिसूचक शब्दों का प्रयोग भी कर रहे थे। जिस पर उसने गाली देने से मना किया। आरोप है कि इससे नाराज होकर आरोपियों ने उसके ऊपर लाठी,डंडों से हमला कर दिया। जब गांव के ही सोनू और राजकुमार ने उसको बचाने का प्रयास किया तो अरोपिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.