गाली देने का विरोध करने पर मां-बेटी को पीटा
उन्नाव, मई 23 -- चकलवंशी, संवाददाता। परिवारिक विवाद को लेकर गाली-गलौज का विरोध करने पर शुक्रवार सुबह लाठी से हमला कर मां बेटी को जख्मी कर दिया दिया। बीच बचाव के लिए पहुंची वृद्ध मां के साथ भी मारपीट की। जख्मी मां बेटी को मियागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।आसीवन थाना क्षेत्र के महमदखेडा गांव के रहने वाले राम दुलारे पुत्र साधुराम ने पुलिस में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी बहू के साथ बड़े भाई की पत्नी और बेटी गाली-गलौज कर रही थी। जब उसने इसका विरोध किया तो बड़ा भाई उसकी पत्नी तथा बेटा और बेटी के साथ मिलकर लाठी से हमला कर दिया। चीख पुकार मची तो वृद्ध मां रामावती बीच बचाव के लिए पहुंची तो उनके साथ भी मारपीट की। जिससे मां बेटी जख्मी हो गई। थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.