गाली देने का विरोध करने पर दंपत्ति को पीटा
गाज़ियाबाद, जून 17 -- मोदीनगर,चंद्रशेखर त्यागी। नगर की सत्यनगर कॉलोनी में दबंगों ने घर में घुसकर दंपत्ति को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सत्यनगर कॉलोनी निवासी शहजाद अपनी पत्नी शमा के साथ रात साढे़ ग्यारह बजे घर के दरवाजे पर खडे़ थे। इसी बीच दबंग किस्म के व्यक्ति आए और गाली देने लगे। जब गाली देने का विरोध किया तो मारपीट करने लगे। आरोप है कि दबंगों ने शहजाद व शमा को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर शुभान,सुहेल उर्फ पुन्नी निवासी अज्ञात व अज्ञात केखिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.