गाली देने का विरोध करने पर दंपति की पिटाई
पीलीभीत, मई 21 -- पीलीभीत। थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम शिवनगर निवासी प्रभुदयाल ने थाना गजरौला में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसका पड़ोसी लालता प्रसाद आए दिन शराब पीकर गाली गलौच करता है। 18 मई की रात नौ बजे आरोपी उसके घर के बाहर खड़े होकर गाली दे रहा था। विरोध करने पर आरोपी ने कुल्हाड़ी की वट से उसकी पिटाई कर दी।जब उसकी पत्नी सोमवती बचाने आई तो उसकी भी पिटाई कर दी।जिससे वह दोनों लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का मेडीकल कराकर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.