गाली देने का विरोध करने पर की मारपीट, 2 पर केस दर्ज
उन्नाव, जून 12 -- चकलवंशी। बच्ची को घर के बाहर टहला रहे युवक के साथ पड़ोसी नशे की हालत में गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर लाठी से पिटाई कर दी और जान से मारने की धमकी देते हुए निकल गया। पीडित ने दो लोगों के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।माखी थाना क्षेत्र के बंदाखेड़ा गांव के रहने वाले विकास सिंह ने पुलिस में तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह अपनी बच्ची के साथ घर के बाहर टहल रहा था। तभी पड़ोसी आजाद सिंह नशे में गाली-गलौज करने लगा। जिसका विरोध किया तो संतोष सिंह के साथ मिलकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। यह भी पढ़ें- बच्ची को पीटा, विरोध करने पर मां-बाप पर भी हमला थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया कि पीडित की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.