सिद्धार्थ, अप्रैल 6 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। सोशल मीडिया पर रविवार को एक वीडियो वायरल हुआ, इसमें एक व्यक्ति पुलिस पर गाली देने के साथ ही वाहन चालान करने का आरोप लगाते हुए काफी देर तक छकाते हुए दिख रहा है। इस घटनाक्रम से संबंधित पुलिसकर्मी काफी देर तक हलकान रहा। वीडियो डुमरियागंज थाना क्षेत्र के बैदौला चौराहे का बताया जा रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।डुमरियागंज कस्बे के बैदौला चौराहे से संबंधित दो दिन पहले का बताए जा रहे वायरल वीडियो में सड़क किनारे खड़े ऑटो सहित अन्य वाहनों के चलते जाम की समस्या को लेकर एक पुलिसकर्मी समाधान की दिशा में प्रयास कर रहा है। इसी दौरान एक कोई व्यक्ति आता है, जो संबंधित पुलिसकर्मी को हड़काने लगता है। सड़क किनारे खड़े अन्य वाहनों का हवाला देते हुए कहता है कि उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.