गाली-गलौज से रोका तो किशोर को डंडे से पीटा
बांदा, जून 7 -- बांदा। शहर के जवाहर नगर मोहल्ला निवासी प्रियंका तिवारी पत्नी राजीव तिवारी ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर बताया है कि शाम को उसका पुत्र अनमोल तिवारी पड़ोस में खाली पड़े प्लॉट में खेल रहा था। तभी पड़ोस में रहने वाली महिला अपनी भांजी के साथ वहां पहुंच गई और उसके पुत्र के साथ अकारण ही गाली-गलौज करने लगी। मना करने पर उसके पुत्र की डंडों से पिटाई शुरू कर दी। इतना ही नहीं दोनों महिलाएं अनमोल तिवारी को बेरहमी से घसीटकर अपने घर के अंदर ले जाने का प्रयास करने लगीं। आसपास मौजूद लोगों और साथ में खेल रहे बच्चों ने उसके पुत्र को महिलाओं के चंगुल से किसी तरह बचाया। मारपीट से अनमोल के शरीर में कई गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद पीड़ित के परिजनों ने सिविल लाइन पुलिस चौकी पहुंचकर घटना की जानकारी दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवापई नहीं की। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.