मुरादाबाद, मार्च 29 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव हरोरा में गाली गलौज करने से मना करने पर पीट कर घायल कर दिया। गांव की जगवती ने मुकदमा दर्ज कराया कि 25 मार्च को सुबह 10 बजे गांव के रहने वाले प्रमोद,राहुल, स्वाति, विमलेश ने दरवाजे पर जाकर उसके पति के साथ गाली-गलौच की। जब उन्होंने गाली देने से मना किया तो सभी ने उन्हें बुरी तरह से लात घूसों से पीटकर घायल कर दिया। जिससे उनके व पति महेश के शरीर पर खुली व गुम छोटे आई। इससे पहले भी उनके पति के साथ मारपीट की गई। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.