संभल, मार्च 17 -- धनारी थाना क्षेत्र के गांव खलीलपुर निवासी भूरे सिंह ने सोमवार को पुलिस को शिकायती पत्र दिया। जिसमें बताया कि 12 मार्च को पत्नी के साथ खेत पर गया था। घर पर उसकी दोनों बेटियां थी। शाम को गुरेश निवासी रमपुरा थाना बहजोई अपनी मौसी वीरवती निवासी खलीलपुर व अमर सिंह निवासी मुजाहिदपुर थाना कैला देवी के साथ उनके घर पहुंचा। युवक ने बेटी पर शादी करने का दवाब बनाया, जब उसने मना किया, तो उसके साथ गाली गलौज व मारपीट की। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.