बांदा, मार्च 27 -- बांदाRs. । संवाददाता मटौंध थाना के ग्राम त्रिवेणी निवासी सुभांति देवी पत्नी आत्माराम ने तहरीर दी है। बताया कि पड़ोस के रहने वाले लोग आम रास्ते में गेट लगा रहे हैं। विरोध करने पर रामकेश पुत्र भइयालाल, रज्जू, बच्चा, कल्लू, चेतराम, हल्के आदि ने घर में घुसकर गाली-गलौज, अश्लील हरकत कर मारापीटा। बताया कि परिजन आत्माराम, अनुज, दीपिका, काजल, पवन, पुसिया, रतीराम ने विरोध किया तो सभी ने उन्हें भी मारापीटा। पुलिस को सूचना देने पर वह आयी और समझाकर चली गई। थाने में तहरीर के आधार पर छह लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...