बांदा, मार्च 8 -- बांदा। संवाददाता बबेरू थाना क्षेत्र के ग्राम कोर्रम निवासी रामबहोरी पुत्र रामऔतार ने थाने में तहरीर दी है। बताया कि चार मार्च को शाम वह अपने दरवाजे पर था। तभी पड़ोसी रामदास, उसका भगवानदीन, भाई रन्नू व विनीत पुत्र इंद्रपाल आए और गाली-गलौज कर मारपीट करने लगे। वह जान बचाकर घर में घुस गया, लेकिन हमलावर पीछा करते हुए अंदर आए। बेटी रोशनी, पूजा ने रोका तो उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया। सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जानमाल की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने रामदास, भगवानदीन, रन्नू, विनीत के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.