बांदा, मार्च 19 -- बांदा। संवाददाता राजकरन सिंह पुत्र राम सिंह निवासी सिंधनखुर्द ने थाने में तहरीर दी है। बताया कि चौराहे पर सड़क किनारे खड़ा था तभी रविशंकर निवासी सिंधनखुर्द शराब के नशे में आया और गाली गलौज करने लगा। मना किया तो उसका लड़का शिव शुक्ला आ गया वह भी गाली देने लगा। इसी दौरान रविशंकर ने सिर में लाठी मार दी। लोगों के आने पर वह जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। थाना प्रभारी ने मुकदमा पंजीकृत किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...