शाहजहांपुर, जून 13 -- सिंधौली। गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना तिलहर क्षेत्र के गांव सतनुआ निवासी मैकन्ना ने कोतवाली सिंधौली में तहरीर देकर बताया कि उनकी पुत्री लीलावती की शादी थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव दुल्हापुर निवासी राहुल के साथ हुई थी। आरोप है कि राहुल के भाई सत्येंद्र पूर्वजों द्वारा बनाए गए मकान पर अपना कब्जा बताकर नया निर्माण कराना चाहते थे। इसका विरोध करने पर सत्येंद्र और उनकी पत्नी विशू देवी ने गाली-गलौज शुरू कर दी तथा लाठी-डंडों से मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे राहुल के साथ भी मारपीट की गई, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। यह भी पढ़ें- बच्चों के विवाद में दंपति को छत से गिराने का आरोप केस दर्ज आरोपियों ने लीलावती का घरेलू सामान भी क्षतिग्रस्...