देवघर, मई 25 -- थाना अंतर्गत गोंदलबारी गांव निवासी विनोद मंडल पिता कैलाश मंडल द्वारा थाना में गाली-गलौज व मारपीट का प्राथमिकी दर्ज कराया गया है। जिसमें गांव निवासी टोपी मंडल, गुणाधर मंडल, निर्मला देवी, शांती देवी, बादल मंडल व बेबी देवी सहित 6 लोगों को अभियुक्त बनाया गया है। बताया गया है कि 17 मई को वह अपने हिस्से की जमीन में बांस का खुट्टा गाड़ रहा था। इसी दौरान टोपी मंडल ने पीछे से आकर सिर पर ईंट से मार दिया। जिससे वह जमीन पर गिर गया। तभी वहां अन्य अभियुक्त गाली-गलौज करते हुए ईंट पत्थर चलाने लगे। जिसमें वहां आई उनकी मां और उनकी पत्नी भी चोटील हो गई। बताया कि गांव वाले के जुटने के बाद मामला शांत कराया गया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...