बगहा, जुलाई 15 -- रामनगर। जाति सूचक गाली देने व मारपीट करने के मामले में चरघरवा गांव निवासी जटिल राम ने मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें जूड़ा पकड़ी गांव निवासी शिबू शुक्ला, सुशील शुक्ला, त्रियुगी शुक्ला समेत पांच लोगों को नामजद कराया है। घटना के पीछे भूमि से जुड़े विवाद को बताया गया है। प्रभारी थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: रास्ते में युवक से की मारपीट, पांच लोगों पर केस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...