बांदा, फरवरी 17 -- बांदा। संवाददाता पैलानी थाना क्षेत्र के ग्राम लसड़ा निवासिनी शालिनी सिंह पत्नी भुजबल सिंह ने थाना में तहरीर दी है। शिकायती पत्र में बताया कि चार फरवरी को घर में अकेला था। तभी गांव के ब्रजविलास सिंह उर्फ नानबूदा पुत्र सूरजपाल, भूषन सिंह ने मेरे लड़के अभय सिंह को कहा कि तेरे माता पिता मेरी दीवार पर कब्जा कर रहे हैं। इस पर विवाद करने लगे। आरोपियों ने मारपीट कर दी। हमारे वहां पहुंचने से पहले आरोपित जानमाल की धमकी देकर भाग खड़े हुए। पुलिस ने उक्त व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.