लखीसराय, अप्रैल 6 -- लखीसराय,हि प्र टाउन थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार नया टोला वार्ड संख्या 12 में दो चचेरे भाई ने पड़ोसी पर गाली-गलौज के साथ मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचे पीड़ित स्व विश्वनाथ यादव के 29 वर्षीय पुत्र वीरेंद्र कुमार एवं कपिल देव यादव के 33 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार ने बताया कि मामूली विवाद को लेकर आरोपी ने उसके साथ पहले गाली-गलौज किया। विरोध किया तो मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग करने की बात कही। बताया कि उसके साथ अभद्र व्यवहार किया, बल्कि जान से मारने का धमकी भी दिया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। पुलिस ने बताया कि शिकायत मिलने पर मामले का जांच किया जाएगा। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किया जाएगा।

हिं...