ललितपुर, मई 10 -- ललितपुर। थाना जाखलौन क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नुनावली में किसी बात को लेकर दो परिवारों के बीच उत्पन्न विवाद के दौरान एक पक्ष के दो लोगों ने मिलकर दंपति के साथ गाली-गलौज कर लाठी डंडों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। उक्त घटना को लेकर पीड़ित महिला जयकुंवर पत्नी सोनू लोधी ने पुलिस को शिकायती पत्र सौंपा। जिसके आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों पर मामला दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...